Bollywood News


बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा को भी किया गया होम क्‍वारंटीन

बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा को भी किया गया होम क्‍वारंटीन
हिंदी सिनेमा की लेजेंड्री अभिनेत्री रेखा को उनके घर पर ही क्‍वारंटीन कर दिया गया है, उनके एक सुरक्षा गार्ड और घरेलू मदद करने वाले 2 लोगों का Covid-19 टेस्‍ट पॉज़िटिव आने के बाद उनको होम क्‍वारंटीन रहने की सलाह दी गई है| सरकारी मेडिकल कर्मचारी रेखा के घर के बाहर 14 दिन का होम क्‍वारंटीन नोटिस लगा कर चले गये हैं |

रेखा मुंबई के बांद्रा में आलीशान बंगले 'सी स्प्रिंग्स' में रहती हैं उनके बंगले में तीन लोगों के कोरोना पॉज़िटिव पाए जाने के बाद मुंबई नगर निगम (BMC) की टीम ने उनके पूरे बंगले को सील कर दिया है| इस स्थिति में अभिनेत्री को घर में रहने की सलाह दी जा रही है, रेखा के फैन्स इस खबर के बाद से काफी नाखुश नजर आ रहे हैं|

शनिवार रात को बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन का कोरोना टेस्‍ट पॉज़िटिव पाया गया था जिसके उन दोनों को मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था| उनके पूरे परिवार और स्टाफ के सदस्यों का टेस्ट किया गया जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं उन दोनों को कुछ दिन के लिए होम क्‍वारंटीन कर दिया गया है|

End of content

No more pages to load