Bollywood News


तापसी ने बताया अपने फ़िल्मी करियर का सबसे बड़े रिस्क के बारे में

तापसी ने बताया अपने फ़िल्मी करियर का सबसे बड़े रिस्क के बारे में
हाल ही में एक्टर्स तापसी पन्नू ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'सांड की आंख' के लिए अपने पहले ट्रायल लुक की एक पुरानी तस्वीर फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने इसको अपने फिल्मी करियर का सबसे बड़ा प्रयोग बताया है, इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गयी तस्वीर में तापसी पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में दिखाई दे रही है। इसमें उनको वास्तविक जीवन से अधिक उम्र का दिखाया गया है। उनके इस लुक की लोगों द्वारा काफी तारीफ की जा रही है और उनके फैंस भी कमेंट बॉक्स में अपनी सकारात्मक प्रक्रियाएं दे रहे हैं। देखिये -



तापसी पन्नू आखरी बार बड़े पर्दे पर तुषार हिरनंदनी निर्देशित फिल्म'सांड की आँख' में भूमि पेडनेकर के साथ नजर आई थी। आने वाले समय में वह 'रश्मि रॉकेट', 'शाबाश मिठू', 'हसीन दिलरुबा' और 'लूप लपेटा' जैसी फिल्मों में अपने अलग अलग किरदारों से लोगों को दीवाना बनाती नजर आएगीं । उनके फैंस फिल्मों के रिलीज होने का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load