Bollywood News


कार्तिक ने बताया कोरोना से बचने का नायाब तरीका

कार्तिक ने बताया कोरोना से बचने का नायाब तरीका
प्यार का पंचनामा 2 और लुका छुपी फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों लोगों को दीवाना बना चुके बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन को आज हर लड़की अपना क्रश मानती है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं और उनको अच्छे से पता है कि लॉकडाउन के उदास दिनों के दौरान फैंस को कैसे एंटरटेन करना है। हाल ही में उन्होंने कोरोना से बचाव का एक अनोखा तरीका अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर साझा किया है।

कार्तिक ने खुद की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए उन लोगों को संदेश दिया है जो कोरोना को एक मामूली बीमारी समझ कर बिना कोई मतलब के घरों से बाहर घूमते रहते हैं। इस मजेदार तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है, अभिनेता ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है,'' सेफ्टी फर्स्ट ''। देखिये -



कार्तिक आर्यन आखरी बार बड़े पर्दे पर इम्तियाज अली के निर्देशन में तैयार फिल्म' लव आजकल 2 ' में सारा अली खान के साथ मुख्य भूमिका में नजर आए थे, उनके अभिनय की लोगों ने खूब सराहना की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह, अनीस बज़्मी निर्देशित फिल्म' भूल भुलैया 2 ' में अपने चाहने वालों को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं, कार्तिक के फैंस उनकी फिल्म के रिलीज होने का बेताबी से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load