Bollywood News


बिग बॉस सीज़न 14 होगा लॉकडाउन स्पेशल

बिग बॉस सीज़न 14 होगा लॉकडाउन स्पेशल
सबसे बड़े रियलिटी शो बिग बॉस 14 के फॉर्मेट और थीम को लेकर फैंस में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है| कोरोना महामारी के बढ़ जाने के कारण बिग बॉस के फॉर्मेट में भी अबकी बार काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं| आज तक की एक रिपोट के मुताबिक बिग बॉस सीजन14 में लॉकडाउन कनेक्शन भी दर्शकों को देखने को मिल सकता है| खबरों के अनुसार अबकी बार प्रतिभागियों को कुछ अलग प्रकार की छुट भी दी जाएगीं|

इस बार के सीजन में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं, कुछ समय पहले शो की शुरू होने की डेट को आगे बढ़ा दिया गया था| इस बार के शो को लॉकडाउन के साथ भी जोड़ा जा सकता है| खबरों के मुताबिक मेकर्स इस बारे में विचार कर रहे हैं कि देशभर में कोरोना महामारी के कारण हुए लॉकडाउन की स्थिति के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए| इस बार के सीजन में सोशल डिस्टेंसिंग का भी ध्यान रखा जाएगा| इस शो में एंटर करने से पहले सभी 16 कंटेस्टेंट का कोरोना टेस्ट किया जाएगा और उसके बाद ही उनको घर में एंट्री करवाई जाएगी, इस शो की शूटिंग के दौरान पूरी शेफ्टी का ध्यान रखा जाएगा। इस बार बिग बॉस में 16 प्रतिभागियों में से 13 सेलेब्रिटीज़ होंगे और 3 प्रतिभागी आम लोग होने वाले हैं।

इस साल की थीम भी काफी अलग होने वाली है , आज तक की रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस 14 अबकी बार जंगल थीम पर आधारित होने वाला है। इस बार के सीजन में अलीशा पंवार, आंचल खुराना, आकांक्षा पुरी, जैस्मिन भसीन, मानसी श्रीवास्तव, साहिल खान, शांतिप्रिया आदि कलाकार लोगों को एंटरटेन करते नजर आ सकते हैं। हालांकि इन सभी के नामों के बारे में शो मेकर्स द्वारा कोई घोषणा नहीं की गई है। सलमान खान और बिग बॉस के फैंस को शो के शुरू होने का इंतज़ार रहेगा।

End of content

No more pages to load