Bollywood News


आलिया भट्ट की ज़िन्दगी में अब आया ये ख़ास शख्स!

आलिया भट्ट की ज़िन्दगी में अब आया ये ख़ास शख्स!
आलिया भट्ट ने क्वारंटाइन के समय की अपनी प्यारी दोस्त जुनिपर की तस्वीर लोगों के साथ साझा की है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी बिल्ली के जुनिपर के साथ एक प्यारी सी सेल्फी शेयर की है, जिसको सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है इस तस्वीर को दोनों काफी क्यूट लग रहे |

आलिया ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि,"हर तूफान में मेरी शांत"। अभिनेत्री अक्सर अपने पालतू जानवरों के साथ पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं| आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को देखकर ही अंदाजा लगा सकते हैं कि उन्हें अपनी बिल्लियों के साथ समय बिताना कितना पसंद है। देखिये पोस्ट -

View this post on Instagram

my calm in every storm.. ☂️☀️

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on



इस समय आलिया, आयन मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर काफी सुर्ख़ियों में चल रही है, इसमें उनके साथ रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय जैसे कलाकार लोगों को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं।

कुछ समय पहले अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और रणबीर कपूर ने एक वीडियो रिलीज़ किया था, जिसमें इस बात की घोषणा की गई थी कि फ़िल्म को 4 दिसंबर 2020 को रिलीज़ किया जाएगा। हालांकि, अब जब कोरोना महामारी की वजह से सब कुछ बंद पड़ा है, ऐसे में अब इस फिल्म को समय पर रिलीज़ करना मुश्किल होगा, और दर्शको को भी फ़िल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतज़ार रहेगा|

End of content

No more pages to load