Bollywood News


माधुरी दीक्षित ने शेयर की क्वारंटाइन के दिनों की ये तस्वीर

माधुरी दीक्षित ने शेयर की क्वारंटाइन के दिनों की ये तस्वीर
बॉलीवुड की आल टाइम फेवरेट अदाकारा माधुरी दीक्षित ने हाल ही में अपने फैन्स के साथ क्वारंटाइन के समय की एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स के साथ साझा किया है| इस तस्वीर के द्वारा वह लोगों को संदेश दे रही हैं कि अपनी ख़ुशी मत ढूंढो बल्कि उनकी ख़ुशी में अपनी ख़ुशी देखो| माधुरी द्वारा शेयर की गई पोस्ट को सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है|

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में माधुरी हल्की स्माइल देती हुई नजर आ रही हैं, उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि,'लाकर थोड़ी सी खुशी अपने चेहरे पर, हमने खुद को दूसरों से अलग बना लिया, लोग ढूंढते रहे मुस्कुराने का कारण, हमने दूसरों की खुशी को अपना बना लिया'। देखिये पोस्ट -



हाल ही में फिल्म 'देवदास' के 18 साल पूरे होने पर मधुर दीक्षित ने चंद्रमुखी के अपने किरदार की कुछ की यादे फैन्स के साथ साझा की थी। फिल्म में उनके अभिनय की लोगों ने जमकर सराहना की थी। माधुरी सोशल मीडिया के जरिये अपने फैन्स के साथ जुडी रहती हैं और उनको एंटरटेन करती रहती हैं|

End of content

No more pages to load