Bollywood News


खेतों में काम करते हुए सलमान खान ने किसानों को किया सलाम

खेतों में काम करते हुए सलमान खान ने किसानों को किया सलाम
सलमान खान इस समय अपने फार्महाउस पनवेल में लॉकडाउन का समय बिता रहे हैं| हाल ही में अभिनेता प्रकृति के अकदम करीब रहकर समय का आनंद लेते नजर आए हैं| सलमान ने खेत में काम करते हुए की अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर लोगों के साथ साझा की है, जिसको लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| बॉलीवुड सुल्तान हमेशा से ही किसानों और भारतीय सेना के जवानों की मदद के लिए आगे आए हैं, उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए किसानों का शुक्रिया अदा किया है|

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में सलमान अपने खेत में कीचड़ में धंसे हुए दिखाई दे रहे हैं| वह पोस्ट के कैप्शन में लिखते हैं कि,''सभी किसानों का सम्मान''। उनकी इस पोस्ट को लोगों की अच्छी प्रतिक्रियाएं प्राप्त हो रही हैं, अभिनेता ने अपने इस काम को सभी किसान भाइयों को समर्पित किया है| देखिये तस्वीर -

View this post on Instagram

Respect to all the farmers . .

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on



सलमान खान को आखरी बार बड़े पर्दे पर प्रभु देवा के निर्देशन में बनी फिल्म ' दबंग 3 ' में दर्शकों को एंटरटेन करते हुए देखा गया था , यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। आने वाले समय में वह, डांसिंग डैड ',' बुलबुल मैरिज हॉल ', और ' राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई ' जैसी बड़ी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बनाते नजर आएगें। सलू के फैंस उनकी आने वाली सभी फिल्मों के रिलीज होने का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load