Bollywood News


वरुण धवन ने ऐसे दिलाई लोगों को सावन की याद

वरुण धवन ने ऐसे दिलाई लोगों को सावन की याद
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने 2012 में आई फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने फ़िल्मी सफर की शुरुवात की थी। अपने 8 साल के सफल फिल्मी करियर में वरुण बड़े पर्दे पर आज एक पसंदीदा अभिनेता हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं, इसके जरिये वह अपने फैन्स से जुड़े रहकर उनको एंटरटेन करते रहते हैं| सभी को पता है कि 6 जुलाई से सावन का महिना शुरू हो चुका है और इसी चीज को ध्यान में रखते हुए वरुण ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर अपने फैन्स के साथ साझा की है|

कुछ समय पहले कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने सावन के मौके पर अपने हाथ में महादेव का टैटू भी बनवाया था| हाल ही में वरुण ने भी लोगों को सावन की याद दिलाते हुए अपनी एक तस्वीर फैन्स के साथ साझा की है, जिसमें वह पूल के अंदर नहाते हुए नजर आ रहे हैं | देखिये पोस्ट -

View this post on Instagram

Saavan ka mahina 💦

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on



वरुण धवन आखरी बार सिल्वर स्क्रीन पर रेमो डिसूजा द्वारा बनाई गई फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' में दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आए थे। आने वाले समय में वह डेविड धवन द्वारा निर्देशित फिल्म 'कुली नं 1' में सारा अली खान के साथ नजर आने वाले हैं । इस फिल्म में उनके अलावा परेश रावल, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर, राजपाल यादव भी लोगों का मनोरंजन करते नजर आएगें।

End of content

No more pages to load