Bollywood News


अनोखे अंदाज़ में ये काम करते नजर आए यह अभिनेता?

अनोखे अंदाज़ में ये काम करते नजर आए यह अभिनेता?
लॉकडाउन की वजह से कारण अर्जुन कपूर ने पिछले चार महीनों से खुद को घर पर ही क्वारंटाइन कर रखा था। वह सोशल मीडिया पर अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर अपडेट डालते रहते हैं और अपने फैंस के साथ कांटेक्ट में बने रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक मजेदार तस्वीर इंस्टाग्राम पर लोगों के साथ साझा की है ,जिसको देखकर वह फनी तरीके से अपनी प्रतिक्रियाएं कमेंट बॉक्स में दे रहे हैं|

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में अर्जुन अपनी मुछों पर हाथ रखकर लोगों से पूछ रहे हैं कि,''लेफ्ट वाला साइड लम्बा है या राइट वाला''? उनकी इस मजेदार तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है| देखिये -



अर्जुन कपूर को आखरी बार सिल्वर स्क्रीन पर आशुतोष गोवारिकर निर्देशित फिल्म 'पानीपत' में संजय दत्त के साथ नजर आए थे, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, परन्तु उनके किरदार को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह, दिबाकर बनर्जी निर्देशित फिल्म संदीप और पिंकी फरार' में परणिति चोपड़ा के साथ रोमांस करते नजर आने वाले हैं। उनके फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load