Bollywood News


श्रद्धा ने 50 मिलियन फॉलोअर्स के लिए इस तरह किया फैन्स का शुक्रिया अदा

श्रद्धा ने 50 मिलियन फॉलोअर्स के लिए इस तरह किया फैन्स का शुक्रिया अदा
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर सोशल मिडिया पर हमेशा एक्टिव रहती हैं और इन्स्टाग्राम पर सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली बॉलीवुड अदाकाराओं में से एक हैं| फैन्स उनकी फिल्मो के साथ - साथ सोशल मिडिया पर शेयर की हुई तस्वीरों को भी खूब सराहते हैं|

श्रद्धा ने इन्स्टाग्राम पर 50 मिलियन से ज्यादा फोलोअर्स होने पर अपने फैन्स का शुक्रियादा करते हुए अपने हाथों द्वारा लिखा एक ख़त साझा किया है, जिसमे वह लिखती हैं, "मेरे सभी प्यारे फैन क्लब्स और शुभचिंतक, मैंने आपके बनाये हुए सारे वीडियो और पोस्ट्स देखें हैं| आप सबके प्यार से मै बहुत अभिभूत हूँ और आज मै जो कुछ भी हूँ, आप लोगों की बदौलत हूँ|" देखिए पोस्ट -

View this post on Instagram

🙏🦋🦄 🌻💫💜

A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor) on



श्रद्धा कपूर आने वाले समय में बड़े परदे पर निर्देशक लव रंजन की एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म में नज़र आने वाली हैं जिसमे उनका साथ देते नज़र आएंगे रणबीर कपूर| इस फिल्म की शूटिंग अभी बाकी है इसीलिए कयास यह लगाए जा रहे हैं की ये अगले साल तक रिलीज़ हो जाएगी|

End of content

No more pages to load