Bollywood News


ऋतिक की इस तस्वीर के सभी सेलेब्रिटीज़ हुए दीवाने

ऋतिक की इस तस्वीर के सभी सेलेब्रिटीज़ हुए दीवाने
लॉकडाउन के कारण बॉलीवुड के हैंडसम हंक अभिनेता ऋतिक रॉशन इस समय अपने घर पर ही क्वारंटाइन समय बिता रहे हैं| वह हर समय अपने फैन्स को सोशल मीडिया के ज़रिये एंटरटेन करते नजर आते हैं हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी मॉर्निंग सेल्फी अपने फैन्स के साथ साझा की है, उनकी इस तस्वीर के बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ से लेकर आम लोगों तक हर कोई दीवाना हो गया है|

ऋतिक रोशन द्वारा सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की गई तस्वीर के प्रति उनके पापा राकेश रॉशन से लेकर भूमि पेडनेकर और प्रीति जिंटा तक हर कोई उनके लुक की तारीफ कर रहा है| उनकी सेल्फी को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है, इसके द्वारा अभिनेता ने सभी को मॉर्निंग विश किया है| देखिये -

View this post on Instagram

Morning ☀️

A post shared by Hrithik Roshan (@hrithikroshan) on



ऋतिक आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म 'वॉर' में टाइगर श्रॉफ के साथ लोगों का मनोरंजन करते नजर आए थे| यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 2019 सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी| उनके फैन्स अभिनेता के आने वाले फ़िल्मी प्रोजेक्ट का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं |

End of content

No more pages to load