Bollywood News


'क्लास ऑफ़ 83' फिल्म के फर्स्ट लुक में ऐसे दिखे बॉबी देओल

'क्लास ऑफ़ 83' फिल्म के फर्स्ट लुक में ऐसे दिखे बॉबी देओल
शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की आने वाली फिल्म 'क्लास ऑफ़ 83' का पहला लुक हाल ही में अभिनेता बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसमें बॉबी देओल को एक आईपीएस अधिकारी के रूप में दिखाया गया है | इसमें वह पुलिसकर्मियों की एक सभा को संबोधित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनका सीरियस ऑफिसर लुक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है|

फिल्म एक ईमानदार पुलिसकर्मी कबीर (बॉबी) के इर्द-गिर्द घूमती है। उनके द्वारा शेयर किये गए लुक में वह काफी शांत और सीरियस लग रहे हैं| इसमें उनके साथ अनूप सोनियां, भूपेंद्र जादावत, निनाद महाजनी, हितेश भोजराज और समीर परांजपे भी दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आएगें। अतुल सभरवाल द्वारा निर्देशित यह फिल्म हुसैन जैदी की एक किताब पर आधारित है | देखिये पोस्ट -



बॉबी देओल आखरी बार सिल्वर स्क्रीन पर फरहाद सम्जी निर्देशित फिल्म 'हाउसफुल 4 ' में नजर आए थे, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी| हाल ही में नेटफ्लिक्स ने भी घोषणा कर दी है कि 'क्लास ऑफ़ 83' फिल्म को बहुत जल्द रिलीज किया जा सकता है|

End of content

No more pages to load