Bollywood News


लता मंगेशकर हुई महान संगीतकार की मुरीद, अभिनेता ने दी समानात्मक प्रक्रिया

लता मंगेशकर हुई महान संगीतकार की मुरीद, अभिनेता ने दी समानात्मक प्रक्रिया
एक्टर ऋतिक रॉशन ने अपनी मेहनत, अदाकारी और डांस से फैन्स के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाई और पिता और दादा भी अपने समय के बेहतरीन कलाकार माने गए है| ऋतिक के डेसिंग लुक्स की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ की जाती है| हाल ही में सुरों की मालिकिन स्वर सम्राज्ञी लता मंगेशकर जी ने ऋतिक के दादा रोशन को ट्विटर पोस्ट के जरिये उनके काम के लिए सराहा है| उनकी पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है, ऋतिक ने भी इसके उपर अपनी समानात्मक प्रक्रिया दी है |

लता मंगेशकर ने उनकी तारीफ करते हुए ट्विटर पर लिखा कि,''नमस्कार, आज महान संगीतकार रोशन जी की जयंती है| इनका संगीत बहुत असरदार और मधुर होता था, हमारे और इनके पारिवारिक सम्बन्ध थे| मैं उनको नमन करती हूँ''| ऋतिक ने उनके इस ट्विटर का जवाब देते हुए लिखा कि,''इन मीठे शब्दों के लिए, बहुत बहुत शुक्रिया लता जी। आपने यह कहकर मेरा मान बढ़ा दिया है'' | देखिये पोस्ट -



ऋतिक आखरी बार सिल्वर स्क्रीन पर सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म' वॉर ' में टाइगर श्रोफ के साथ लोगों का मनोरंजन करते नजर आए थे| यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सबसे बड़ी हिट साबित हुई थी| उनके फैन्स अभिनेता के आने वाले फ़िल्मी प्रोजेक्ट का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं |

End of content

No more pages to load