Bollywood News


अनुष्का शर्मा ने फैन्स से साझा कमाल की हेल्थ टिप!

अनुष्का शर्मा ने फैन्स से साझा कमाल की हेल्थ टिप!
डिजिटल प्लेटफोर्म पर प्रोडक्शन की दुनिया में अपनी फिल्म 'बुलबुल' से लोगों को दीवाना बना चुकी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव नजर आती है| हाल ही में उन्होंने अपने फैन्स के साथ इंस्टाग्राम पर सुबह की कुछ तस्वीरें साझा की है, अभिनेत्री ने पोस्ट के कैप्शन में सुबह तेल से मुंह धोने के फायदों के बारे में उनको महत्वपूर्ण जानकारी दी है| उनकी पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है|

इन फोटोज में अनुष्का एक रंगबिरंगे नाइट सूट में अपने दोस्त कुत्ते के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैंऔर मुंह में तेल भरते हुए दिख रही हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट के कैप्शन में अनुष्का लिखती हैं कि,''ऑयल पुलिंग एक प्राचीन आयुर्वेदिक अभ्यास है जिसे "कवला" या "गंडुशा" के रूप में जाना जाता है, जिसमें कुछ मिनटों के लिए खाली पेट पर अपने मुंह में थोड़ा तेल डालना और फिर इसे बाहर थूकना शामिल है। यह शरीर में विषाक्त पदार्थों को बाहर निकलता है और प्रतिरक्षा में सुधार करता है। मैंने इसे साझा करने के बारे में सोचा है, उम्मीद करती हूँ आपको फायदेमंद आएगा| देखिये पोस्ट -



अनुष्का शर्मा आखरी बार बड़े पर्दे पर आनंद एल रॉय के निर्देशन में बनी फिल्म 'जीरो' में शहरुख खान के साथ नजर आई थी। वर्तमान में अनुष्का ने प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रख लिया है, हाल ही में अनुष्का शर्मा के प्रोड्क्शन में बनी फिल्म 'बुलबुल ' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसको दर्शकों का भरपूर प्यार मिला प्राप्य हुआ था, आने वाले समय में अनुष्का प्रोसित रॉय निर्देशित फिल्म 'झूलन गोस्वामी बायोपिक ' में महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी का किरदार निभाती हुई नजर आएगीं, अभिनेत्री के फैंस को उनकी आने वाली फिल्म का इंतज़ार रहेगा।

End of content

No more pages to load