Bollywood News


रिया चक्रवर्ति ने अमित शाह के सामने रखी सुशांत केस के CBI जाँच की मांग

रिया चक्रवर्ति ने अमित शाह के  सामने रखी सुशांत केस के CBI जाँच की मांग
स्वर्गीय अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दुखद निधन के बाद से ही उनके फैन्स व कई दिग्गज नेता और अभिनेता लगातार सुशांत के मौत की असली वजह का पता लगाने के लिए CBI जाँच की लगातार मांग कर रहे हैं| अब इस क्रम में सुशांत की एक्स-गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ति ने भी गृह मंत्री अमित शाह को ट्वीट और इन्स्टाग्राम पर टैग करते हुए सीबीआई जाँच शुरू करने की अपील की है, उन्होंने कुल 2 पोस्ट शेयर किये हैं|

इन्स्टाग्राम पर स्वर्गीय अभिनेता की एक तस्वीर शेयर करते हुए रिया लिखतीं हैं, "आदरणीय अमित शाह सर, मै सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड हूँ और उनको गुज़रे हुए एक महीने से ज्यादा हो चूका है| मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है पर फिर भी मै हाथ जोड़कर प्रार्थना करती हूँ कि इस मामले में सीबीआई जाँच की शुरुआत करवा दें| मै सिर्फ ये जानना चाहती हूँ के ऐसा कोनसा प्रेशर था जिसकी वजह से सुशांत ने ऐसा कदम उठाया| देखिये पोस्ट -



बता दें कि इससे पहले रिया ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया था, जिसमे उन्हें जाने से मारने व रेप की धमकी दी गई थी| रिया ने इसके जवाब में साइबर क्राइम में इस तरह के ट्रोलरस के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है|



दरअसल सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही उनके फैन्स को यकीन ही नहीं हो रहा के वो कभी इतना बड़ा कदम उठा सकते हैं, फैन्स की माने तो इस घटना के पीछे किस और का ही हाथ है| इसीलिए फैन्स की शक भरी नजर कई सेलेब्रिटीज और सुशांत के करीबी लोगों पर अटक रही है, और यही कारण है रिया के इस तरह ट्रोल होने का|

End of content

No more pages to load