Bollywood News


फिल्म 'मुहम्मद: द मैसेंजर ऑफ गॉड' रिलीज होने से पहले ही आलोचनाओं के घेरे में!

फिल्म 'मुहम्मद: द मैसेंजर ऑफ गॉड' रिलीज होने से पहले ही आलोचनाओं के घेरे में!
ईरानी फिल्म 'मुहम्मद: द मैसेंजर ऑफ गॉड' एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म पैगंबर मोहम्मद के जीवन पर आधारित है लेकिन भारत में रिलीज होने से पहले इसे काफी आलोचना और विवाद का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार गृह मंत्री अनिल देशमुख ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को एक पत्र लिखा है।

21 जुलाई को, 'मुहम्मद: द मैसेंजर ऑफ गॉड' को डॉन सिनेमा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ किया जाना है, जिस पर रज़ा अकादमी ने महाराष्ट्र सरकार को एक पत्र लिखा है, वह कहते हैं कि फ़िल्म उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत कर रही है। जिस पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने उन्हें आश्वासन दिया कि विवादित फिल्म के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रज़ा अकादमी ने ट्विटर पर डॉन सिनेमा के साथ एक पत्र साझा किया है, उन्होंने लिखा कि, "रज़ा अकादमी ने इस्लाम के पवित्र पैगंबर पर आधारित फिल्म 'मुहम्मद: द मैसेंजर ऑफ गॉड' को रोकने की मांग करती है''। देखिये ट्वीट -



'मुहम्मद: द मैसेंजर ऑफ गॉड ' फिल्म 2015 के ईरानी इस्लामिक महाकाव्य पर आधारित है, इसे माजिद मजीदी द्वारा निर्देशित किया गया है| इसमें संगीत ए आर रहमान ने दिया है। यह फिल्म छठी शताब्दी में इस्लामिक पैगंबर मुहम्मद के बचपन के चारों ओर घूमती है। ईरानी सिनेमा में इसको अब तक के सबसे बड़े प्रोजेक्ट की फिल्म बताया गया है|

End of content

No more pages to load