Bollywood News


कटरीना कैफ ने अपने जन्मदिन के दिन शेयर की एक प्यार सी तस्वीर

कटरीना कैफ ने अपने जन्मदिन के दिन शेयर की एक प्यार सी तस्वीर
कैटरीना को सफलता सिर्फ भाग्य के बल पर ही नहीं मिली, उन्होंने इसके लिए कठोर परिश्रम किया। कैटरीना ने अ‍पनी अभिनय क्षमता को हर बार निखारा और लोगों को अपने अलग अलग किरदारों से खूब एंटरटेन किया है कैटरीना कैफ ने हाल ही में अपने 37 वें जन्मदिन की एक तस्वीर अपने फैन्स के साथ इंस्टाग्राम पर साझा है। फोटो में, अभिनेत्री जन्मदिन केक काटते हुए बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। इस खास मौके पर बॉलीवुड के सभी सेलेब्रिटीज़ उनको सोशल मीडिया के जरिये जन्मदिन विश कर रहे हैं|

कैटरीना कैफ ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, "सभी जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद"| उनकी इस पोस्ट पर बॉलीवुड सितारे भी उनको अपने ही अंदाज़ में विश कर रहे हैं| अभिनेत्री द्वारा शेयर की गई तस्वीर को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है| देखिये पोस्ट -



कैटरीना आखिरी बार बड़े पर्दे पर अली अब्बास जफ़र निर्देशित फिल्म 'भारत' में सलमान खान के साथ नज़र आई थी| आने वाले समय में वह रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय कुमार के के साथ नजर आने वाली हैं| पहले ये फिल्म मार्च महीने में रिलीज होने वाली थी, परन्तु कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। इस फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी केमियों रोल में लोगों को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं।

End of content

No more pages to load