Bollywood News


अस्पताल में अमिताभ को भगवान कृष्ण की याद, साझा की ये तस्वीर

अस्पताल में अमिताभ को भगवान कृष्ण की याद, साझा की ये तस्वीर
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बीते शनिवार अपने कोविड पॉज़िटिव होने की खबर दी थी। इसके बाद एक एक कर बच्चन परिवार के सभी सदस्यों व स्टाफ का कोविड टेस्ट हुआ जिसमें पता चला के अमिताभ के बेटे अभिषेक, बहू ऐश्वर्या समेत उनकी पोती आराध्या भी कोरोनो की चपेट में आ चुके हैं। बिग बी और अभिषेक को नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया है, तो ऐश्वर्या और आराध्या को होम क्वारेंटीन किया गया है। बिग बी अस्पताल से में रह कर भी सोशल मीडिया पर काफ़ी ऐक्टिव रहते हैं|

हाल ही में अमित जी ने ट्वीट के ज़रिए 6 तरह के लोगों से सदैव दूर रहने की सलाह दी थी, उन्होंने लिखा था, "ईर्ष्या करने वाले, घृणा करने वाले, असंतोषी, क्रोधी, सदा संदेह करने वाले और दूसरो के आसरे जीने वाले ये 6 प्रकार के मनुष्य हमेशा दुखी रहते हैं। अतः यथा संभव इन प्रवृत्तियों से बच कर रहना चाहिए।" अब अभिनेता ने भगवान की एक फोटो शेयर की है और इसके साथ वह लिखतें हैं, "ईश्वर की चरणों में समर्पित"। देखिये पोस्ट -



अमिताभ बच्चन की आगामी फिल्मों की बात करें तो इस साल के अंत तक उनकी तीन फिल्मों "झुण्ड", "चेहरे" और "ब्रम्हास्त्र" के रिलीज़ होने का कयास लगाया जा रहे है, सूत्रों की माने तो इन फिल्मों की रिलीज़ डेट कोरोनाकाल के चलते अभी तय नहीं की गयी है पर जल्द ही जारी कर दी जाएगी|

End of content

No more pages to load