Bollywood News


सोनाक्षी बनी विरांगना, किया 'भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया से' अपना फर्स्ट लुक साझा

अजय देवगन स्टारर फिल्म "भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया" का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार है| फिल्म के मेकर्स ने जनवरी में अभिनेता अजय देवगन का फर्स्ट लुक जारी किया था और अब सोनाक्षी सिन्हा का फर्स्ट लुक सामने आया है| फिल्म में सोनाक्षी एक सोशल वर्कर 'सुंदरबेन जेठा मधरपर्या" का किरदार निभाते नज़र आयेंगी जिसके रूप में उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है|

अपने इन्स्टाग्राम पर सोनाक्षी ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखतीं हैं, "विरांगना सुंदरबेन जेठा मधरपर्या का किरदार निभाते हुए मुझे गर्व हो रहा है, जो एक ऐसी समाज सेविका थीं जिन्होंने 299 महिलाओं के साथ मिलकर इंडियन आर्मी की मदद की|"| देखिये पोस्ट -



आपको बता दें की इस फिल्म में अजय देवगन, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा के साथ एमी विर्क और राणा दग्गुबाटी भी नज़र आने वाले हैं| इस फिल्म का निर्देशन किया है अभिषेक दुधैय्या ने और ये हमें डिज़नी+हॉटस्टार पर रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load