Bollywood News


सोनम नहीं करतीं फिल्टर्स पर भरोसा, कहा नैचुरल रहना है पसंद

सोनम नहीं करतीं फिल्टर्स पर भरोसा, कहा नैचुरल रहना है पसंद
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर हमेशा से ही अपने लुक्स और फैशन सेंस की वजह से चर्चित रहती हैं| सोनम अपने सोशल प्लेटफॉर्म्स पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर कुछ अलग तस्वीरें साझा करती रहती हैं| इसी बीच सोनम ने इन्स्टाग्राम पर एक विडियो शेयर किया है जो फैन्स के बीच खूब वायरल भी होने लगा है|

सोनम इस विडियो में बेहद मासूम और सुन्दर लग रहीं हैं और बैकग्राउंड से पता चल रहा है के वो किसी गार्डन में बैठ के एन्जॉय कर रही हैं| इस पोस्ट के कैप्शन में सोनम लिखती हैं, "कोई फ़िल्टर नहीं, सिर्फ प्राकृतिक रौशनी और मेरी तरह चहचहाती चिड़ियाँ|" देखिये पोस्ट -



बता दें की सोनम आखिरी बार बड़े परदे पर फिल्म "द ज़ोया फैक्टर" में दिखीं थी| यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी जिसे निर्देशन किया था अभिषेक शर्मा ने| बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म ज़्यादा चल नहीं पाई और इसके बाद से उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है|

End of content

No more pages to load