Bollywood News


इलियाना डी क्रूज़ ने अपने हॉट फिगर से एक बार फिर खिंचा लोगों का ध्यान

इलियाना डी क्रूज़ ने अपने हॉट फिगर से एक बार फिर खिंचा लोगों का ध्यान
इलियाना डी क्रूज अपने लॉकडाउन के दिनों को कैसे बिता रही हैं, इसकी जानकारी वह अपनी तस्वीरों और वीडियो के जरिये लोगों के साथ साझा कर रही हैं। उनके द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई पोस्ट से स्पष्ट हो जाता है कि अभिनेत्री घर पर रहने के दौरान खुद को हॉट और सेक्सी रखने के लिए नियमित रूप से वर्क आउट कर रही है। हाल ही में उन्होंने एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स के साथ साझा की है जिसमें उनके सेक्सी फिगर की लोगों ने खूब तारीफ की है|

इलियाना ने अपने वर्कआउट सेशन की एक फैन्स के साथ साझा की है, जिसमें वह ब्लैक लेगिंग के साथ पर्पल स्पोर्ट्स ब्रा में कातिलाना पोज देती हुई नजर आ रही हैं| उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि,''अपना ख्याल रखना। आप अपने सिस्टम में जो कुछ भी चुनना चाहते हैं, उसका ध्यान रखें। आपके पास जो शरीर है वह विशिष्ट रूप से सुंदर है, इसलिए इसे पोषण दें - शारीरिक रूप से और साथ ही मानसिक रूप से''। उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है| देखिये -



अगर इलियाना के फ़िल्मी प्रोजेक्ट्स की बार करें तो वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर अनीस बज़्मी निर्देशित फिल्म 'पागलपंथी' में जॉन अब्राहम और अरशद वारसी के साथ लोगों का मनोरंजन करते हुए नजर आई थी। वह आने वाले समय में कुकी गुलाटी निर्देशित फिल्म' द बिग बुल ' में अभिषेक बच्चन, निकिता दत्ता, सुमित वत्स और राम कपूर के साथ नजर आने वाली हैं| उनके फैन्स फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load