Bollywood News


अनन्या पांडे के खुशनुमा अंदाज़ ने जीता फैन्स का दिल

अनन्या पांडे के खुशनुमा अंदाज़ ने जीता फैन्स का दिल
अनन्या पांडे लॉकडाउन के दिनों में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती हैं। वह अपने फोटोशूट, सेल्फी और निजी जिंदगी की हर बाते अपने फैन्स के साथ साझा करती रहती नहीं हैं| हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसको सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है| इस तस्वीर में उनकी क्यूट सी मुस्कान उनकी खूबसूरती में चार चाँद लगा रही है|

अभिनेत्री द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में वह सुंदर सूर्यास्त दृश्य का आनंद लेती हुई नजर आ रही हैं। एक सफेद ट्यूब टॉप में अनन्या बहुत सुंदर लग रही हैं और उनकी स्वीट सी स्माइल उनकी सुन्दरता को और ज्यादा बढ़ा रही है। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि,''सनी साइड अप''। जैसे ही उन्होंने अपनी पोस्ट साझा की बॉलीवुड स्टार्स जैसे-मौनी रॉय, दिशा पाटनी और फैन्स भी उनकी सुन्दरता की तारीफ करने लगे| देखिये तस्वीर -

View this post on Instagram

sunny side up 🍳

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday) on



अनन्या आखरी बार बड़े पर्दे पर पुनीत मल्होत्रा निर्देशित फिल्म 'स्टूडेंट्स ऑफ़ दी ईयर 2 ' में टाइगर श्रोफ के साथ नजर आई थी, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी| आने वाले समय में वह मकबूल खान निर्देशित फिल्म ' खाली पीली ' में ईशान खट्टर के साथ दर्शकों को अपनी अदाओं का दीवाना बनाती नजर आने वाली हैं, उनके फैन्स इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load