Bollywood News


विद्युत जामवाल ने अपने प्यारे दोस्त के साथ लिया स्पा का आनंद

विद्युत जामवाल ने अपने प्यारे दोस्त के साथ लिया स्पा का आनंद
बॉलीवुड के एक्शन हीरो विद्युत जामवाल अपना खाली समय सबसे ज्यादा अपने प्यारे दोस्त डॉगी के साथ बिताना पसंद करते हैं| हाल ही में उन्होंने लॉकडाउन दिनों के अपने बेहतरीन क्षणों को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर के जरिये लोगों के साथ साझा किया है| उनके द्वारा शेयर तस्वीर में वह अपने कुत्ते के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं, उनकी इस तस्वीर को लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में विद्युत अपने कुत्ते के साथ एक स्विमिंग पूल फ्लोट में अपना खुशनुमा समय बिताते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में अभिनेता को खुशी के साथ मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है| उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि,''कभी-कभी आपको अपने चाहने वालों के साथ मस्ती करने की आवश्यकता होती है। #स्पा दिन''| उनकी इस प्यारी सी तस्वीर को उनके फैन्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है| देखिये तस्वीर -



अगर विद्युत जामवाल के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह, फारुख कबीर के निर्देशन में बनाई गई फिल्म ' खुदा हाफिज़ ' में अपने फैंस को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर वह काफी समय से सुर्ख़ियों में चल रहे हैं, कुछ समय पहले हुई (OTT release panel) प्रेस कॉन्फ्रंस पैनल का हिस्सा नहीं होने के कारण वह काफी दुखी नजर आए थे और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी | उनकी यह फिल्म डिज्नी + होटस्टार पर बहुत जल्द रिलीज की जा सकती हैं, अभिनेता के फैन्स इसके रिलीज होने का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load