Bollywood News


रणदीप हुड्डा की हॉलीवुड फिल्म 'एक्सट्रैक्शन' बनी नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी गयी

रणदीप हुड्डा की हॉलीवुड फिल्म 'एक्सट्रैक्शन' बनी नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी गयी
हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा की हॉलीवुड फिल्म 'एक्सट्रैक्शन' को 99 मिलियन की व्यूवरशिप के साथ नेटफ्लिक्स पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म घोषित किया गया। फिल्म के लेखक, निर्माता जो रूसो, और फिल्म के मुक्य हीरो क्रिस हेम्सवर्थ के साथ रणदीप हुड्डा ने भी सोशल मीडिया पर इस खबर को लोगों के साथ साझा किया है। उनकी इस फिल्म को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था, रणदीप के अभिनय की भी काफी तारीफ हुई थी|

रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली नेटफ्लिक्स फिल्मों की एक सूची साझा की और अपनी फिल्म को सबसे ज्यादा प्यार करने के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद कहा है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि,''#Extraction को इतना प्यार देने के लिए सभी का धन्यवाद''| उनकी पोस्ट को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है| देखिये पोस्ट -



वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह प्रभु देवा निर्देशित फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में सलमान खान , दिशा पटानी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों के साथ लोगों को अपने अभिनय का दीवाना बनाते नजर आने वाले हैं । रणदीप के फैंस उनकी फिल्म के रिलीज होने का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load