Bollywood News


कार्तिक आर्यन ने अपने फैन्स से पूछा इस फिल्म के पसंदीदा सीन

कार्तिक आर्यन ने अपने फैन्स से पूछा इस फिल्म के पसंदीदा सीन
बॉलीवुड में पंचनामा बेबी के रूप में मशहूर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' में उनके किरदार को आज भी लोगों द्वारा याद किया जाता है| हाल ही में अभिनेता ने नेटफ्लिक्स पर शेयर की जाने वाली फिल्मों की रैंकिंग को अपने इंस्टाग्राम पर साझा करके ख़ुशी जाहिर की है। नेटफ्लिक्स ने उनकी फिल्म को रैंकिंग के हिसाब से 7 वां स्थान दिया है|

कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर नेटफ्लिक्स की रैंकिंग को साझा करते हुए अपने फैन्स से फिल्म के अपने पसंदीदा दृश्य को साझा करने के लिए कहा है । उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि,'' #पंचनामा बेबी #नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहा है, सभी अपना अपना फेवरेट सीन बताएं''| उनकी इस पोस्ट को देखकर लोगों को एक बार फिर पंचनामा बेबी की याद आ गई है| देखिये पोस्ट -



कार्तिक आर्यन आखरी बार बड़े पर्दे पर इम्तियाज़ अली के निर्देशन में तैयार की गई फिल्म' लव आजकल 2 ' में सारा अली खान के साथ नजर आए थे, उनके अभिनय की दर्शकों ने अच्छी सराहना की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह, अनीस बज़्मी निर्देशित फिल्म' भूल भुलैया 2 ' और कॉलिन डी 'सुनहा निर्देशित फिल्म ' दोस्ताना 2 ' में अपने चाहने वालों को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं, कार्तिक के फैंस उनकी फिल्मों के रिलीज होने का बेताबी से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load