Bollywood News


रणदीप हुड्डा की नई प्रतिभा के फैन्स हुए दीवाने

रणदीप हुड्डा की नई प्रतिभा के फैन्स हुए दीवाने
रणदीप हुड्डा सोशल मीडिया पर अपनी दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों के बारे में अपने फैन्स को जानकारी देते रहते हैं और अपनी पोस्ट के द्वारा उनको एंटरटेन रहते हैं| हाल ही में अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई प्रतिभा को लोगों के साथ साझा किया है, उन्होंने मुंबई की सड़कों से गुजरते हुए बहुत सी चीजों की तस्वीरें क्लिक कीं हैं। इनमें पक्षियों के चित्र, हाजी मस्जिद आदि शामिल हैं| रणदीप के फोटोग्राफी कौशल की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ की जा रही है |

रणदीप द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पक्षियों की तस्वीर में उनके द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के पालन को दिखाया गया है तो दूसरी में उन्होंने हाजी मस्जिद को बहुत ही खूबसूरत तरीके से कैप्चर किया है| अभिनेता के इस नए कौशल की उनके फैन्स के द्वारा अच्छी तारीफ की जा रही है, लोगों को उनका नया टैलेंट काफी पसंद आ रहा है| देखिये -



रणदीप हुड्डा आखरी बार बड़े पर्दे पर इम्तियाज अली के निर्देशन में तैयार फिल्म' लव आजकल 2 ' में सारा अली खान और कार्तिक आर्यन के साथ सहायक भूमिका में नजर आए थे, उनके अभिनय की लोगों ने खूब सराहना की थी। वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह प्रभु देवा निर्देशित फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में सलमान खान , दिशा पटानी और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों के साथ नजर आने वाले हैं । रणदीप के फैंस उनकी फिल्म के रिलीज होने का बेताबी के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load