Bollywood News


नेहा धूपिया ने शेयर किया अपनी बेटी मेहर का ऐसा वीडियो, हुआ वायरल!

नेहा धूपिया ने शेयर किया अपनी बेटी मेहर का ऐसा वीडियो, हुआ वायरल!
नेहा धूपिया और अंगद बेदी अक्सर अपनी बेटी मेहर की प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ साझा करते हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने मेहर साथ एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है|

नेहा द्वारा शेयर की गई वीडियो में मेहर बारिश में रेनकोट पहन कर चलती हुई बड़ी प्यारी लग रही हैं। उनको एक हाथ में छाता पकड़े मानसून का आनंद लेती देखा जा सकता है। नेहा ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ''हमारा छोटा सा तूफान ... # आज 20 महीने का हो गया है, हम आपसे इसके लिए प्यार मांगते हैं''| देखिये पोस्ट -



नेहा धूपिया और अंगद 2018 में दिल्ली गुरुद्वारा में गुपचुप तरीके से शादी करने के कारण काफी सुर्ख़ियों में रहे थे। बाद में नेहा की प्रेग्नेंसी के बाद इस जोड़े ने अपनी शादी के बारे में खुलासा किया था, जिसे कुछ महीनों तक उन्होंने लोगों से छुपा कर रखा था। अगर अंगद की बात करें तो वह आखरी बार अभिषेक शर्मा निर्देशित फिल्म 'ज़ोया फैक्टर' में नजर आए थे, आने वाले समय में वह शनण शर्मा निर्देशित फिल्म 'गुंजन सक्सेना; दी कारगिल गर्ल' में जाह्नवी कपूर और पंकज त्रिपाठी के साथ दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आएगें|

End of content

No more pages to load