Bollywood News


प्रभास और दीपिका का साथ काम करना तय! हुई घोषणा

प्रभास और दीपिका का साथ काम करना तय! हुई घोषणा
यदि एक फिल्म में कोई दिग्गज कलाकार हो तो उसे पहले से ही सुपरहिट मान लिया जाता है और जहाँ फिल्म "बाहुबली" के अभिनेता प्रभास एवं बॉलीवुड की क्वीन दीपिका पादुकोण जैसे दो महान कलाकार एक साथ बड़े परदे पर नज़र आएं तो उस फिल्म को लेकर फैन्स की उत्सुकता सातवें आसमान पर होना लाज़मी है| जी हाँ, सूत्रों के अनुसार प्रभास और दीपिका पादुकोण जल्द ही एक साथ काम करने वाले हैं और इस बात की पुष्टि खुद अभिनेत्री ने अपने सोशल मिडिया पर पोस्ट द्वारा की है|

दीपिका ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक विडियो साझा किया है जिसमे साफ़ अक्षरों में लिखा है "दीपिका पादुकोण विथ प्रभास" और इसके साथ ही इस फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता ज़ाहिर करते हुए वह लिखतीं हैं "बियॉन्ड थ्रिल्ल्ड! इस अविश्वसनीय सफ़र की शुरुआत के लिए अब और इंतज़ार नहीं होता|" देखिये दीपिका का पोस्ट -



सूत्रों की माने तो फिलहाल के लिए फिल्म को "प्रभास 21" कहा जा रहा है और यह जानकारी भी मिली है के ये तीसरे विश्व युद्ध पर आधारित एक काल्पनिक फिल्म होगी| बता दें की अभी तक इस फिल्म के अन्य कास्ट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है पर फिल्म मेकर्स जल्द ही इससे जुडी साड़ी जानकारी जारी करने वाले हैं|

End of content

No more pages to load