Bollywood News


ईशा गुप्ता ने अपनी थ्रोबैक ग्लैमरस तस्वीर से सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी

ईशा गुप्ता ने अपनी थ्रोबैक ग्लैमरस तस्वीर से सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी
ईशा गुप्ता को आज किसी परिचय की जरूरत नहीं है क्योंकि यह हसीना हमेशा सिल्वर स्क्रीन पर अपने शानदार अभिनय और सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरों के साथ दर्शकों का दिल जितने में कामयाब रही हैं। सोशल मीडिया पर ईशा की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है, हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बेहद हॉट तस्वीर साझा की है, जिसको देखकर हर कोई उनके आकर्षक फिगर का दीवाना हो गया है|

बॉलीवुड फिल्म 'रुस्तम' में अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बना चुकी, ईशा गुप्ता ने हाल ही में खुद की एक आकर्षक थ्रोबैक तस्वीर फैन्स के साथ साझा की है| जिसमें वह डेनिम जैकेट के साथ लाल बिकनी पहने हुए दिखाई दे रही हैं। उनका यह रेड बिकनी अवतार सोशल मीडिया का तापमान बढ़ाने का काम कर रहा है। देखिये तस्वीर -



ईशा गुप्ता आखरी बार सिल्वर स्क्रीन पर अशोक नंदा निर्देशित फिल्म'वन डे जस्टिस डिलेवर्ड' में दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आई थी। आने वाले समय में वह, नीरज वोरा निर्देशित फिल्म 'हेराफेरी 3' में नजर आ सकती हैं, परन्तु इसके बारे में अभी उनके द्वारा अभी कोई घोषणा नही की गई है| उनके फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load