Bollywood News


अमिताभ बच्चन ने किया अपने बाबूजी को याद, शेयर की उन्ही की एक कविता

अमिताभ बच्चन ने किया अपने बाबूजी को याद, शेयर की उन्ही की एक कविता
कोरोना से जूझ रहे बच्चन साहब अस्पताल में रह कर भी अपने फैन्स से दूर नहीं हैं, वे अक्सर सोशल मिडिया द्वारा अपने फैन्स से रूबरू होते रहते हैं| अपने पिछले पोस्ट द्वारा अमित जी फैन्स का आभार वयक्त करते हुए कहा था के वे अपने चाहने वालों के संदेशो को देखते है, पढ़ते हैं और सुनते भी हैं, और ये बात उनके हालिया पोस्ट से साफ़ झलक रही है|

दरअसल अमिताभ जी ने इन्स्टाग्राम पर एक फैन द्वारा बनाई उन्ही की तस्वीर को साझा किया है और कैप्शन में अपने पिताजी द्वारा लिखी एक कविता भी शेयर किया है| कविता कुछ इस प्रकार है, "मै हूँ उनके साथ, खड़ी जो सीधी रखते ओनी रीढ़| कभी नहीं जो ताज सकते हैं अपना न्यायोचित अधिकार कभी नहीं जो सह सकते हैं शीश नवाकर अत्याचार एक अकेले हों या उनके पास हो भारी भीड़; मैं हूँ उनके साथ, खड़ी जो सीधी रखते अपनी सीधी रीढ़|" देखिये इस पोस्ट को -

View this post on Instagram

Words from Babuji .. for them that work tirelessly, relentlessly , unselfishly to keep us protected : मैं हूँ उनके साथ, खड़ी जो सीधी रखते अपनी रीढ़। कभी नहीं जो तज सकते हैं
अपना न्यायोचित अधिकार,
 कभी नहीं जो सह सकते हैं
शीश नवाकर अत्याचार,
 एक अकेले हों या उनके
साथ खड़ी हो भारी भीड़;
 मैं हूँ उनके साथ, खड़ी जो सीधी रखते अपनी रीढ़। ~ HRB

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on



आपको बता दें की पूरा बच्चन परिवार इस समय नानावटी अस्पताल में भर्ती है| अभी तक ऐश्वर्या राय बच्चन और उनके बेटी आराध्या के हालत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, तो वहीँ दूसरी तरफ डॉक्टरों के अनुसार बच्चन साहब और जूनियर बच्चन की तबियत पहले से कुछ ठीक है और दोनों अभिनेताओं को कुछ दिनों बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा|

End of content

No more pages to load