Bollywood News


टाइगर श्रॉफ का ये हुनर भी है काबील-ए-तारीफ़

टाइगर श्रॉफ का ये हुनर भी है काबील-ए-तारीफ़
अपने बेहतरीन अभिनय, डांस और एक्शन के लिए प्रसिद्द बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ हमेशा ही खुदको फिट और एक्टिव रखना पसंद करते हैं और इसीलिए टाइगर अक्सर सोशल मिडिया पर अपने वर्कआउट वीडियोज़ शेयर करते हैं| पर हाल ही में उनके द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो फैन्स में काफी वाइरल हो रहा है|

दरअसल टाइगर श्रॉफ ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है जिसमे वह फुटबॉल खेलते नज़र आ रहे हैं जिसे देख कर आप ये समझ जायेंगे के अभिनेता सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि अन्य एक्टिविटीज में भी काफी माहिर हैं| इस वीडियो को फैन्स द्वारा खूब प्यार मिल रहा है, और एक फैन ने तो टाइगर को भारतीय क्रिस्टियानो रोनाल्डो ही कह दिया| देखिये टाइगर के इस फुटबॉल मूव को-

View this post on Instagram

⚽️

A post shared by Tiger Shroff (@tigerjackieshroff) on



अब टाइगर के चाहने वालों को अहमद खान द्वारा निर्देशित उन्की अगली फिल्म "हीरोपंती 2" का बेसब्री से इंतज़ार है| हालाँकि कोरोना के चलते इस फिल्म की शूटिंग नहीं हो पाई है पर कयास है के इसे अगले साल तक रिलीज़ कर दिया जाएगा|

End of content

No more pages to load