Bollywood News


शाहरुख़ खान और दीपिका पदुकोण फिर दिखेंगे साथ?

शाहरुख़ खान और दीपिका पदुकोण की जोड़ी हमें 'ओम शान्ति ओम', 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'हैप्पी न्यू इयर' जैसी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दे चुकी है जिन्हें एक साथ देखने के लिए दोनों के चाहनेवाले हर समय बेताब रहते हैं| अगर आप भी दोनों को फिर से बड़े परदे पर साथ देखना चाहते हैं तो आपके लिए एक कुश्खाब्री आ रही है| जी हाँ, खबर है की बादशाह खान और दीपिका पदुकोण फिर एक साथ एक फिल्म में नज़र आने वाले हैं|

अफवाहों की मानें तो यश राज फिल्म्स की 50वीं वर्षगाँठ पर इस प्रोडक्शन हाउस द्वारा कई ख़ास प्रोजेक्ट्स की घोषणा की जाएगी और इन्ही में से एक फिल्म है जिसमे शाहरुख़ व दीपिका फिर एक साथ फैन्स को एंटरटेन करते दिखेंगे| खबर के मुताबिक़ ये फिल्म एक दमदार एक्शन राइड होगी जिसके निर्देशन की कमान 'वॉर' जैसी 300 करोड़ी फिल्म बनाने वाले सिद्धार्थ आनंद संभालेंगे और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोधना हो सकती है|

शाहरुख़ खान बड़े परदे पर हमें आखिरी बार 2018 में रिलीज़ हुई आनंद राय की रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'ज़ीरो' में अनुष्का शर्मा और कैटरिना कैफ के साथ दिखे थे जो की बॉक्स ऑफिस पर नाकामयाब रही थी| इसके बाद से उन्होंने कोई फिल्म साइन नहीं की है मगर खबर है की वे जल्द ही राजकुमार हिरानी की कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में दिखेंगे| वहीँ दीपिका की आखिरी फिल्म 'छपाक' भी नाकाम रही थी और वे इस साल हमें कबीर खान की '83' में रणवीर सिंह के साथ दिखेंगी जिसकी रिलीज़ डेट फिलहाल घोषित नहीं हुई है|

End of content

No more pages to load