Bollywood News


सोनाक्षी सिन्हा ने इस तस्वीर के द्वारा दिखाया अपना नया अवतार

सोनाक्षी सिन्हा ने इस तस्वीर के द्वारा दिखाया अपना नया अवतार
सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की उन प्रतिभावान युवा अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर एक बड़ी फैन्स फोलोइंग है। कुछ समय पहले अभिनेत्री ट्रोलिंग से बचने के लिए अपने ट्विटर अकाउंट को डिलीट करने के कारण काफी सुर्ख़ियों में रही थी है| हाल ही में सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह काफी आकर्षक दिखाई दे रही हैं|

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में बॉलीवुड की रज्जो काफी स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं| तस्वीर में अभिनेत्री आँखों के उपर चश्मा लगे हुए सफेद पैंटसूट में वाकई खूबसूरत लग रही हैं। उनके इस नए लुक की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ की जा रही है| देखिये तस्वीर -

View this post on Instagram

Meow

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona) on



सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं , लोग कह रहे हैं कि सोनाक्षी जैसे स्टार किड्स के कारण बॉलीवुड में प्रतिभावान कलाकारों को परेशान किया जा रहा है। कुछ समय पहले वे बॉलिवुड माफिया बताए जा रहे लोगों के समर्थन में उतरी थीं, उन्होंने कहा था कि कुछ लोग सुशांत की मौत पर पब्लिसिटी बटोरना चाह रहे हैं।

End of content

No more pages to load