Bollywood News


दीपिका ने दिया पति रणवीर सिंह को नया हेयर स्टाइल, नज़र आया ऐसा लुक!

दीपिका ने दिया पति रणवीर सिंह को नया हेयर स्टाइल, नज़र आया ऐसा लुक!
बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त एनर्जी के लिए मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने नए हेयर स्टाइल की एक फोटो शेयर की है| अभिनेता को यह नया हेयर स्टाइल उनकी पत्नी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने दिया है| रणवीर का यह नया हेयर स्टाइल लोगों को जैपनीज हीरो तोशिरो मिफने की याद दिला रहा है| सोशल मीडिया पर अभिनेता की यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है और लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं उनकी मिल रही हैं|

रणवीर सिंह ने फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि- 'हेयर बाई दीपिका पादुकोण, Very Mifune in Yojimbo...मुझे पसंद आया. आपको क्या लगता है?' उनके इस कमेंट पर दीपिका ने भी कमेंट बॉक्स में अपनी मजेदार प्रतिक्रिया दी है| इन दोनों लव बर्ड्स की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद है और यही वजह है कि दोनों की जोड़ी ऑन स्क्रीन से लेकर ऑफ़ स्क्रीन तक लोगों को खूब एंटरटेन करती नजर आती हैं| देखिये तस्वीर -



इस समय रणवीर और दीपिका, कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' को लेकर काफी सुर्ख़ियों में चल रहे हैं । यह फिल्म 1983 में कपिल देव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट द्वारा जीते गए क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित है| इन दोनों के अलावा फिल्म में हार्डी संधू, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, अमृता पुरी, एमी वर्क, पंकज त्रिपाठी, साहिल खट्टर और चिराग पाटिल जैसे कलाकार भी दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं। पहले यह फिल्म बड़े पर्दे पर 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली थी, परन्तु कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण इसकी रिलीज डेट अनिश्चित काल के लिए टाल दी गई है|

End of content

No more pages to load