Bollywood News


जिम को मिस कर रहे हैं विकी कौशल, शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

जिम को मिस कर रहे हैं विकी कौशल, शेयर की थ्रोबैक तस्वीर
बॉलीवुड के उभरते सितारे विक्की कौशल की एक्टिंग को हर कोई सराहता है, वह "मसान", "संजू" और "उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक" जैसे फिल्मों में बेहतरीन काम करके कई लोगों का दिल जीत चुके हैं| अभिनेता को सिर्फ उनके अभिनय के लिए ही नहीं बल्कि उनके द्वारा सोशल मिडिया पर शेयर की तस्वीरों और वीडियोज़ के लिए भी खूब प्यार मिलता है|

हाल ही में विक्की ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है, इस तस्वीर को विक्की ने जिम में वर्कआउट करते हुए लिया था| इस तस्वीर के साथ कैप्शन में वह लिखते हैं, "मै मशींस को मिस करता हूँ|" फैन्स को विकी बिना शर्ट के इस लुक में खूब पसंद आ रहे हैं और उनका प्यार इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में देखा जा सकता है| देखिये विक्की के वर्कआउट लुक को -

View this post on Instagram

I miss machines. 🦾 #majormissingmonday

A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on



फ़िल्मी परदे की बात करें तो विक्की कौशल शूजीत सरकार की आगामी फिल्म "सरदार उधम सिंह" में नज़र आएँगे| फिल्म के नाम से ही आप समझ सकते हैं के ये महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद उधम सिंह के जीवन पर आधारित है| फैन्स में इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता है| ये फिल्म हमें अगले साल 15 जनवरी को देखने को मिलेगी |

End of content

No more pages to load