Bollywood News


सोनू सूद ने अपनी मां के जन्मदिन पर शेयर की बचपन की यादगार तस्वीरें

सोनू सूद ने अपनी मां के जन्मदिन पर शेयर की बचपन की यादगार तस्वीरें
सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले अभिनेता सोनू सूद ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी दिवंगत मां के जन्मदिन की वर्षगांठ पर कुछ यादगार तस्वीरें अपने फैन्स के साथ साझा की हैं। उनके द्वारा शेयर की गई बच्चपन की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है| वर्तमान में सोनू कोरोना महामारी में फसे प्रवासी मजदूरी की सहायता करने के कारण काफी सुर्ख़ियों में चल रहे हैं|

सोनू ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि,'' जन्मदिन मुबारक हो मां... बस मुझे हमेशा अपना मार्गदर्शन देते रहो, जिस तरह से तुम मेरी सारी जिंदगी करते रहे हो। काश मैं आपको बता सकता था कि मैं आपसे कितना प्यार करता हूं..लेकिन मुझे यकीन है कि आप जहाँ भी हैं हमें अभी भी याद कर रहे होंगे,मिस यू''| वर्तमान में सोनू कोरोना महामारी में फसे प्रवासी मजदूरी की सहायता करने के कारण काफी सुर्ख़ियों में चल रहे हैं| देखिये अभिनेता का पोस्ट -



सोनू आखरी बार बड़े पर्दे पर रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ' सिम्बा ' में रणवीर सिंह और सारा अली खान के साथ लोगों का मनोरंजन करते नजर आए थे, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी| अभिनेता के फैन्स उनके आने वाले फ़िल्मी प्रोजेक्ट्स का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load