Bollywood News


कंगना रनौत के बयानों के बाद, जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया ये संदेश

कंगना रनौत के बयानों के बाद, जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया ये संदेश
कुछ समय पहले हुए एक इंटरव्यू में बॉलीवुड की बेबाक अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा था कि दर्शकों को हमेशा विदेशी अभिनेत्रियां पसंद आती हैं और उन्होंने बातचीत में जैकलीन फर्नांडीज का नाम लिया था। हाल ही में जैकलीन फर्नांडीज ने इंस्टाग्राम स्टोरी के द्वारा उनको जवाब देते हुए अपना संदेश लोगों के साथ साझा किया है| उनकी इस पोस्ट के बाद लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया है|

जैकलीन ने अपनी स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि,''मैं इन स्थितियों में अपने नाम की रक्षा करना चाहती हूँ, अब मैं सिर्फ अपनी शांति की रक्षा करना चाहती हूं। मुझे लगता है कि जो कोई भी मेरे बारे में जो सोचना चाहता है सोचे"। अभिनेत्री के यह पोस्ट करने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स के द्वारा उनको आड़े हाथ लिया जा रहा है| देखिये पोस्ट -


बड़े पर्दे की बात करें तो जैकलीन फर्नांडीज आने वाले समय में, लक्ष्मण राज आनंद निर्देशित फिल्म 'Attack' में जॉन अब्राहम, रकुल प्रीत सिंह के साथ नजर आने वाली हैं, उनके फैन्स फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं। वह आखरी बार बड़े पर्दे पर शिरीष कुंदर निर्देशित फिल्म 'मिसेज सीरियल किलर' में मनोज बाजपेयी और मोहित रैना के साथ मुख्य भूमिकाओं में नजर आई थी|

End of content

No more pages to load