Bollywood News


फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने पर प्रियंका ने कही ये बात!

फिल्म इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने पर प्रियंका ने कही ये बात!
किसी ने नहीं सोचा था के बिहार के एक छोटे से गाँव जमशेदपुर में पली एक लड़की आज बॉलीवुड पर राज करेगी| जी हाँ हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अभिनेत्री, मॉडल, निर्देशक और एक गायक रह चुकी प्रियंका चोपड़ा की, जिन्हें बॉलीवुड में कदम रखे पूरे 20 साल बीत चुके हैं| इस बात की पुष्टि खुद प्रियंका ने हाल ही में अपने इन्स्टाग्राम के ज़रिये की|

प्रियंका ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक विडियो साझा करते हुए एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 20 साल पूरा होने की खबर दी है, और वह इस समय जश्न मनाना चाहती हैं| इस पोस्ट के साथ ही वह कैप्शन में लिखती हैं, "यह एक जश्न का समय है, 2020 में मुझे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में आये 20 साल बीत चुके हैं! ये कैसे हुआ? आप सभी मेरे इस सफ़र में मेरे साथ रहे हैं और आपका प्यार और सहयोग ही मेरी दुनिया है|" डालिए पोस्ट पर एक नज़र -



फिल्मी परदे पर प्रियंका चोपड़ा जल्द हमें नेटफ्लिक्स की सुपरहीरो फिल्म 'वी चैन बे हीरोज़' में, लाना वाचोस्की की सुपरहीरो फिल्म 'द मैट्रिक्स 4' में कियानु रीव्स और रमिन बहरानी की 'द वाइट टाइगर' में राजकुमार राव के साथ नज़र आएंगी| हालांकि ये तीनो ही फ़िल्में कोरोना वायरस महामारी और सिनेमाघरों के बंद होने के चलते कुछ देरी से रिलीज़ होंगी|

End of content

No more pages to load