Bollywood News


बचपन में भी इतनी ही प्यारी लगती थीं तापसी, साझा की ये तस्वीर

बचपन में भी इतनी ही प्यारी लगती थीं तापसी, साझा की ये तस्वीर
देशभर में लॉकडाउन लगने के बाद से फिल्मों की शूटिंग व उन्की रिलीज़ डेट रोक दी गई है, और इस समय का सही उपयोग करते हुए अक्सर कई सलेब्रिटिज़ सोशल मिडिया द्वारा अपने फैन्स से रूबरू हो रहे हैं| कोई अपने जिम को मिस करते हुए फोटो शेयर कर रहा है तो कोई अपने घर के काम करते हुए, इसी बीच बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नु ने भी अपने बचपन की यादों को अपने फैन्स के साथ शेयर किया है|

दरअसल तापसी पन्नु ने अपने इन्स्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा की है, जिसे देख कर लगता है के वह उस दौरान स्कूल में पढ़ती होंगी| इस पोस्ट के कैप्शन में वह लिखतीं हैं, "स्कूल!!! यह फोटो मिने तब लिया था जब मै 12वीं में थी| ब्रेसिज़ (दूसरी बार), उलटे-सीधे बाल क्योंकि मैने अपने घुंगराले बालों में कंघी कर रखी था| मेरे कोट पर जो बैच दिख रहा है, वही मेरे ज़िन्दगी का एकमात्र लक्ष्य था, उसे मैंने आख़िरकार पा ही लिया है|" देखिये तापसी की पोस्ट -



अगर तापसी पन्नु के फ़िल्मी सफ़र की बात करें तो उन्की अगली फिल्म "रश्मि रौकेट" होगी| यह एक स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म है जिसे आकर्ष खुराना ने निर्देश किया है| बता दें की अभी तक इस फिल्म की रिलीज़ डेट की घोषणा नहीं हुई है पर कयास है के इसे अगस्त 2020 तक बड़े परदे पर देखा जाएगा|

End of content

No more pages to load