Bollywood News


भूमि पेडनेकर के इस ग्लैमरस अवतार ने बढाई लोगों की धड़कन

भूमि पेडनेकर के इस ग्लैमरस अवतार ने बढाई लोगों की धड़कन
कोरोनावायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण लोगों ने घर पर खुद को सेल्फ आइसोलेट किया हुआ है। इस खाली समय का उपयोग करते हुए, कई सेलेब्स अपनी अनेक प्रतिभाएं लोगों को दिखा रहे हैं और उनका मनोरंजन कर रहे हैं। बॉलीवुड की युवा अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अक्सर अपने वर्कआउट सेशन की अपनी हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में उनके सेक्सी फिगर ने लोगों का काफी ध्यान खिंचा है|

भूमि पेडनेकर द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में वह टॉमी हिलफ़िगर का स्पोर्ट्सवियर पहने हुए खूबसूरत लग रही है| उनका यह सेक्सी अवतार सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है| इस तस्वीर में अभिनेत्री का हॉट फिगर लोगों को काफी ज्यादा आकर्षित कर रहा है, फैन्स कमेंट बॉक्स में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ से लेकर फैंस तक हर कोई उनके इस कातिलाना लुक की खूब तारीफ कर रहा है| देखिये तस्वीर -

View this post on Instagram

👑💕✨

A post shared by Bhumi✨ (@bhumipednekar) on



भूमि पेडनेकर को आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर भानु प्रताप सिंह निर्देशित फिल्म 'भूत ;द हॉन्टेड शिप' में अभिनेता विकी कौशल के साथ दर्शकों को एंटरटेन करते हुए देखा गया था। आने वाले समय में वह अशोक के निर्देशन में तैयार फिल्म 'दुर्गावती' में अपने अभिनय से लोगों को दीवाना बनाती नज़र आने वाली हैं। अभी इस फिल्म की रिलीज डेट के बारे कोई घोषणा नहीं हुई है, भूमि के फैंस उनकी इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load