Bollywood News


'थप्पड़' के निर्देशक अनुभव सिन्हा ने दिया बॉलीवुड से इस्तीफ़ा

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड करने के बाद से ही हिंदी सिनेमा में काफी कुछ बदल गया है और आए दिन हर कोई किसी न किसी के उपर इल्जाम लगाए जा रहा है| अब यहाँ सिर्फ नेपोटिज्म पर ही बहस नही हो रही, बल्कि अब हर सेलेब्रिटीज़ को जनता पैनी नजर से भी देख रही है कि कौन किसका समर्थन कर रहा है, कौन किस मुद्दे पर क्या विचार रख रहा है| हाल ही में डायरेक्टर अनुभव सिन्हा द्वारा बॉलीवुड से इस्तीफा देने का फैसला ले लिया|

जी हाँ! अनुभव सिन्हा ने हाल ही में बॉलीवुड से इस्तीफा दे दिया है, उनका यह इस्तीफा लोगों के द्वारा एक मुहिम माना जा रहा है जिसके साथ कई दूसरे फिल्ममेकर्स ने भी खुद को जोड़ लिया है| अनुभव ने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि,''बस अब बहुत हो गया. मैं बॉलीवुड से अपना इस्तीफा दे रहा हूं''| इस ऐलान के साथ निर्देशक ने अपने नाम के आगे नॉट बॉलीवुड लिख दिया है, जिसके बाद लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया है| देखिये उनका ट्विट -



अनुभव सिन्हा को अपनी फिल्मों 'आर्टिकल 15' और 'थप्पड़' से काफी लोकप्रियता प्राप्त हुई थी, उनके द्वारा निर्देशित यह फ़िल्में दर्शकों द्वारा काफी पसंद की गई थी| उनके फ़िल्मी सफर की पहली फिल्म 'तुम बिन' को इस महीने 19 साल पूरे हुए थे| इसके गाने आज भी युवा प्रशंसकों द्वारा गुनगुनाए जाते हैं।

End of content

No more pages to load