Bollywood News


समंदर की लहरों के बीच गोते खाती नजर आई बॉलीवुड की धक-धक गर्ल

समंदर की लहरों के बीच गोते खाती नजर आई बॉलीवुड की धक-धक गर्ल
दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी ने पिछले कई महीनों ने लोगों को अपने घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है| वर्तमान समय में सरकार की तरफ से भले ही अनलॉक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, परन्तु इसके बावजूद लोग अपनी समझदारी दिखाते हुए बहुत जरूरी होने पर ही अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं| हाल ही में बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने अपना पुराना एक्सपीरियंस, जिसमें वह समंदर की लहरों के बीच तैरती नजर आ रही हैं, अपने ट्विटर पर साझा किया|

माधुरी ने ट्विटर पर अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की जिनमें वह ब्लू कलर की ड्रेस पहने समंदर में मस्ती करती नजर आ रही हैं| अभिनेत्री के चेहरे की स्माइल देखकर अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वह समंदर की लहरों के बीच कितना आनंद ले रही हैं| उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है| देखिये -



कुछ समय पहले फिल्म 'देवदास' के 18 साल पूरे होने पर मधुरी दीक्षित ने चंद्रमुखी के अपने किरदार की कुछ बेहतरीन यादें फैन्स के साथ साझा की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय की लोगों ने जमकर सराहना की थी। माधुरी सोशल मीडिया के जरिये अपने फैन्स के साथ जुडी रहती हैं और उनका मनोरंजन करती रहती हैं|

End of content

No more pages to load