Bollywood News


संजय दत्त मना रहे हैं पत्नी मान्यता का जन्मदिन, साझा की तस्वीरें

संजय दत्त मना रहे हैं पत्नी मान्यता का जन्मदिन, साझा की तस्वीरें
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अपने अभिनय के लिए हमेशा से चर्चित रहे हैं, इसके अलावा वह अपनी पत्नी मान्यता दत्त को लेकर भी कई बार सुर्ख़ियों में आ चुके हैं| (पर सच्चा प्यार दुनिया से छुपाये नहीं छुपता और इस जोड़ी को संजय के चाहनेवालों का खूब प्यार भी मिलता है|) संजय अक्सर इन्स्टाग्राम पर अपनी और अपने परिवार की कई तस्वीरें साझा करते रहते हैं जिन्हें फैन्स का खूब प्यार मिलता रहता है|

आज संजय ने अपने इन्स्टाग्राम पर, अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ खिंचाई हुई तस्वीरों वाला विडियो शेयर किया है| दरअसल आज मान्यता दत्त का जन्मदिन है और संजय उन्हें अपना प्यार दिखाते हुए लिखते हैं, "हैप्पी बर्थडे माँ! जो नहीं जानते, मै बता दूँ के मै इन्हें माँ बुलाता हूँ, मेरे ज़िन्दगी में आने के लिए और इसे इतना सुन्दर बनाने के लिए शुक्रिया|" देखिये संजय के इस पोस्ट को -



अगर संजय के आगे के फ़िल्मी सफ़र की बात करें तो वह अभिषेक दुधरिया द्वारा निर्देशित एक वॉर- एक्शन फिल्म "भुज: द प्राइड ऑफ़ इंडिया" में नज़र आएंगे और फिल्म में इनके साथ अजय देवगन, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही, शरद केलकर, एमी विर्क और प्रनिथा सुभाष नज़र आएंगे| कोरोनाकाल के चलते इस फिल्म को डिज़नी+ हॉटस्टार पर 14 अगस्त 2020 के दिन रिलीज़ किया जाएगा|

End of content

No more pages to load