Bollywood News


फैन के इस ट्वीट पर अनुराग कश्यप ने दिया ये करारा जवाब

बॉलीवुड फिल्मों के निर्देशक अनुराग कश्यप सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव नजर आते हैं और हर मुद्दे पर बेबाकी से बोलना उनकी बेहतरीन आदत में शुमार है| लेकिन अनुराग के इस अनौखे अंदाज की वजह से उनको सोशल मीडिया पर कई बार ट्रोल भी होना पड़ा है| हाल ही में एक यूजर ने अपने ट्विट के द्वारा उनको आड़े हाथों लिया है, जिस पर निर्देशक ने भी अपनी प्रतिक्रिया दते हुए उसको करारा जवाब दिया|

इस समय कंगना रनौत को लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है, हाल ही में हुए एक इन्टरव्यू में उन्होंने बॉलीवुड के कई दिग्गज सेलेब्रिटीज़ पर अपने जुबानी तीर चलाए हैं| अभिनेत्री ने अनुराग कश्पय को भी अपना निशाना बनाया था, जिस पर एक यूजर ने अनुराग की निजी जिंदगी पर कमेंट कर दिया था और उस का जवाब अनुराग ने बड़े ही अनौखे अंदाज़ में दिया है| देखिये ट्विट -



अगर कंगना रनौत के इन्टरव्यू की बात करें तो उन्होंने अनुराग को मिनी महेश भट्ट बताते हुए खरी-खोटी सुनाई थी, उनकी इस ज़ुबानी लड़ाई में अनुराग ने भी कंगना के उपर तीखे वार किये थे| वह कंगना के बयानों से एकदम हैरान नज़र आए थे|

End of content

No more pages to load