Bollywood News


किंग खान ने अपने घर 'मन्नत' को प्लास्टिक के साथ कवर किया

किंग खान ने अपने घर 'मन्नत' को प्लास्टिक के साथ कवर किया
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान इस समय अपनी पत्नी गौरी खान और बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम के साथ मुंबई में लॉक डाउन का समय बिता रहे हैं। मुंबई में उनके घर 'मन्नत' को मानसून की भारी बारिश से बचाने के लिए प्लास्टिक की चादरों से कवर दिया गया है| अभिनेता काफी समय से बड़े पर्दे पर नजर नही आए हैं, फैन्स बेसब्री के साथ उनके फ़िल्मी प्रोजेक्ट का इंतज़ार कर रहे हैं|

यह पहला मौका नही है, जब अभिनेता ने अपने घर को प्लास्टिक की चादरों से कवर किया है| इससे पहले भी वह कई बार प्राकृतिक आपदाओं से अपने घर की सुरक्षा कर चुके हैं| अभिनेता के चाहने वाले उनके इस फैसले की सराहना कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपनी सकारात्मक प्रक्रियाएं दे रहे हैं|


बड़े पर्दे की बात करें तो अभिनेता आने वाले समय में राजकुमार हिरानी के निर्देशन में तैयार कॉमेडी फिल्म में नजर आएगें, फ़िलहाल इसके टाइटल के बारे में अभी कोई घोषणा नही की गई है। इसकी शूटिंग को कोरोना और लॉकडाउन की वजह से अन्श्चित काल के लिए रोक दिया गया है, अभिनेता के फैन्स इसके रिलीज होने का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load