Bollywood News


आलिया भट्ट ने अपनी बहन के साथ शेयर की यह खूबसूरत तस्वीर

आलिया भट्ट इस समय अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ घर में लॉकडाउन के समय का आनंद ले रहे हैं। वह कई गतिविधियों में खुद को शामिल करके अपने खली समय का उपयोग अच्छे से कर रहे हैं| इस समु अलिया गिटार बजाना, कविताएँ लिखना और अपनी बहन के साथ खाना बनाना सीख रही हैं| हाल ही में उन्होंने अपनी बहन के साथ एक खूबसूरत सेल्फी इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसको उनके फैन्स द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है|

आलिया सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो के जरिये फैंस के साथ जुडी रहती हैं और उनका मनोरंजन करती रहती हैं। उनके द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में दोनों बहनें गुलाबी सूर्यास्त का मजा लेती नजर आ रही है| अभिनेत्री ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि,'' गुलाबी सूर्यास्त और एक ठंडी हवा का आनंद लेते हुए दो स्वीट पर्सन''| देखिये -



बड़े पर्दे की बात करें तो आलिया, आयन मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाली हैं, इसमें उनके साथ रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय जैसे कलाकार भी लोगों को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले अयान मुखर्जी, आलिया भट्ट, अमितामभ बच्चन और रणबीर कपूर ने एक वीडियो रिलीज़ किया था, जिसमें इस बात की घोषणा की गई थी कि फ़िल्म को 4 दिसंबर 2020 को रिलीज़ किया जाएगा। हालांकि, अब जब कोरोना महामारी की वजह से सब कुछ बंद पड़ा है, ऐसे में इस फिल्म को समय पर रिलीज़ करना मुश्किल होगा, उनके फैन्स फ़िल्म के जल्दी रिलीज होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load