Bollywood News


'सिंघम' के 9 साल पूरे: अजय देवगन ने इस खास मौके पर कोरोना वोरियार्स को किया सलाम

अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक हैं, वह अकेले तीनों खान को बड़े पर्दे पर टक्कर देने में सक्षम हैं। अभिनेता ने सिल्वर स्क्रीन पर कई बैक टू बैक ब्लाक बस्टर फिल्मों के द्वारा दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है| बहुमुखी प्रतिभाशाली अभिनेता ने सिल्वर स्क्रीन पर अनेक चुनौतीपूर्ण किरदारों से लोगों को एंटरटेन किया है| हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म 'सिंघम' की रिलीज के 9 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पोस्ट के द्वारा कोरोना फ्रंट वोरियार्स को किया सलाम किया है|

अजय, कई मौकों पर निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ काम करते नजर आ चुके हैं, उन्होंने रोहित के साथ 2011 में बॉलीवुड के सबसे सफल पुलिस ड्रामा फिल्म 'सिंघम' में काम किया था। 'सिंघम' के 9 साल पूरे होने का जश्न मानते हुए अभिनेता ने भारत में फैली कोरोना महामारी में फ्रंट वोरियार्स की तरह काम करने वाले सभी कर्मचारियों को सलाम किया है। अजय ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि,''#9YearsOfSingham एक ऐसी फिल्म जिसने 'खाकी वर्दी' की भावना और बहादुरी को सलाम किया''| देखिये -



अजय देवगन आखिरी बार बड़े पर्दे पर ओम राउत के निर्देशन में तैयार फिल्म 'तानाजी दी अनसंग वोरियार्स' में सेफ अली खान और काजोल के साथ नजर आए थे, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। आने वाले समय में वह, अभिषेक दुधैया निर्देशित फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' , इंद्र कुमार निर्देशित फिल्म 'थैंक गॉड', संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और अमित रवींद्रनाथ शर्मा निर्देशित फिल्म 'मैदान' में अपने चाहने वालों का मनोरंजन करते नजर आने वाले हैं। उनके फैंस सभी फिल्मों के रिलीज होने का बड़ी उत्सुकता से इंतज़ार कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load