Bollywood News


फिल्म 'कॉमेडी कपल' में एक साथ नजर आएगें साकिब सलीम और श्वेता बासु प्रसाद

बॉलीवुड में अपनी फिल्म 'दिल जंगली; और 'दोबारा' में अपने अभिनय से लोगों की खूब वाहा-वाही बटोरने वाले साकिब सलीम और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में अपनी खूबसूरत अदाओं से लोगों को दीवाना बना चुकी श्वेता बासु प्रसाद बहुत जल्द एक कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं| इस बात की जानकारी फिल्म क्रिटिक तरन आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर फैन्स के साथ साझा की है, इसका प्रसारण ज़ी5 पर किया जाएगा |

तरन आदर्श ने इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा करते हुए लिखा कि साकिब सलीम और श्वेता बासु प्रसाद बहुत जल्द एक साथ नाचिकेत सामंत द्वारा निर्देशित फिल्म 'कॉमेडी कपल' में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आने वाले हैं| इस खबर के सोशल मीडिया पर आते ही लोग काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं| देखिये -



बड़े पर्दे की बात करें तो साकिब सलीम बहुत जल्द कबीर खान निर्देशित फिल्म '83' में भारतीय क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ का किरदार निभाते नजर आएगें| वहीं श्वेता बासु की बात करें तो वह आखिरी बार बड़े पर्दे पर विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म 'द ताशकन्त फाइल्स' में नजर आई थी| दोनों के फैन्स उनकी आने वाली फिल्म का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load