Bollywood News


कोरोना महामारी से बचाने के बाद अब इन लोगों को रोज़गार दिलाएगें, सोनू सूद

कोरोना महामारी से बचाने के बाद अब इन लोगों को रोज़गार दिलाएगें, सोनू सूद
अभिनेता सोनू सूद पिछले कुछ समय से हजारों प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाकर उनकी मदद कर चुके हैं। लॉकडाउन के समय में सोनू अनेक लोगों की जिंदगी के सुपरहीरो साबित हुए हैं। वह अभी तक 1 लाख बेरोजगार मजदूरों को उनके घर पहुचा चुके हैं, अब अभिनेता एक ऐप के जरिये प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर के द्वारा इस बात की जानकारी अपने फैन्स के साथ साझा की है|

सोनू सूद इस कोरोना महामारी के समय में लोगों के बीच एक मसीहा बनकर सामने आए हैं। जरुरतमंद लोगों को घर पहुंचाने और आवश्यक सामान देने के बाद अब वह जरूरतमंदों के रोज़गार की व्यवस्था करने में वस्त हो गए हैं| देखिये ट्विटर पर अभिनेता का पोस्ट -



सोनू सूद आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह और सारा अली खान के साथ नज़र आए थे, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी| इसमें उनके विलेन किरदार को दर्शकों का खूब प्यार प्राप्त हुआ था, अभिनेता के फैन्स उनके आने वाले फ़िल्मी प्रोजेक्ट्स का बेसब्री के साथ इंतज़ार कर रहे हैं|

End of content

No more pages to load