Bollywood News


अपने काम को मिस कर रहीं हैं डायना पेंटी, शेयर किया मेक-अप लुक

अपने काम को मिस कर रहीं हैं डायना पेंटी, शेयर किया मेक-अप लुक
बॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल डायना पेंटी सोशल मीडिया पर अपने ख़ूबसूरती के लिए हमेशा चर्चित रहती हैं| चाहे उनका मेक-अप लुक हो या फिर सिंपल लुक, उन्हें फैन्स का खूब प्यार मिलता है| लॉकडाउन की वजह से फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई और तभी से डायना अपने काम के दिनों को याद करते हुए अपनी पुरानी तस्वीरें और वीडियोज़ साझा किये जा रहीं हैं|

हाल ही में डायना ने अपने इन्स्टाग्राम पर काजल लगते हुए एक बूमेरैंग विडिओ पोस्ट किया है और इसके साथ कैप्शन में वह लिखतीं हैं, "काम के दिनों को मिस कर रही हूँ|" देखिये डायना के इस लुक को -

View this post on Instagram

Missing werk days 😢

A post shared by Diana Penty (@dianapenty) on



बता दें की अब डायना कुनाल देशमुख द्वारा निर्देशित एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म "शिद्दत: जर्नी बियॉन्ड लव" में राधिका मदान, सनी कौशल और मोहित रैना के साथ नज़र आयेंगी| सूत्रों की मानें तो फिल्म को डिज़नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ किया जाएगा पर अभी तक फिल्म के मेकर्स और इस OTT प्लेटफार्म के तरफ से रिलीज़ डेट के बारे में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है|

End of content

No more pages to load